30 हजार सैलरी वाले भी आराम से खरीद सकते हैं Tata Tiago, 5 लाख वाली कार! जानिए EMI और माइलेज डिटेल्स

अगर आप भी 5-7 लाख के बजट में एक सस्ती और किफायती कार की तलाश कर रहे हैं, तो Tata Tiago आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस हैचबैक में आपको अच्छा माइलेज, मजबूत इंजन और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो इसे हर दिन के सफर के लिए आदर्श बनाते हैं। तो चलिए दोस्तों, इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Tata Tiago की कीमत, EMI, और माइलेज के बारे में पूरी जानकारी।

Tata Tiago: सस्ती और भरोसेमंद हैचबैक

Tata Tiago की शुरूआत होती है मात्र ₹5 लाख एक्स-शोरूम कीमत से। इस कीमत में आपको एक एंट्री लेवल हैचबैक मिलती है, जो डेली रनिंग के लिए एक शानदार विकल्प है। खास बात यह है कि इसे खरीदने के लिए आपको एकबार में पूरा पेमेंट नहीं करना होगा। ग्राहक इसे ₹50,000 डाउन पेमेंट देकर फाइनेंस करा सकते हैं।

Tata Tiago की ऑन-रोड कीमत और EMI

राजधानी दिल्ली में Tata Tiago के बेस XE (Petrol) मॉडल की ऑन-रोड कीमत करीब ₹5.56 लाख है। इसमें RTO शुल्क ₹27,371, इंश्योरेंस ₹28,421 और अन्य चार्जेस शामिल हैं। अब अगर आप इसे फाइनेंस करने का सोच रहे हैं, तो आपको ₹50,000 डाउन पेमेंट करना होगा और ₹5 लाख का लोन लेना होगा।

यह भी पढ़े:
Home Loan EMI मिडिल क्लास परिवार के लिए सस्ती और पावरफुल कार – Maruti Alto 800

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है और बैंक से 9% की ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन मिलता है, तो हर महीने आपको करीब ₹11,000 की EMI भरनी होगी। वहीं, अगर आप लोन की अवधि 7 साल के लिए लेते हैं, तो EMI ₹8,500 के आसपास हो जाएगी।

Tata Tiago पर 5 साल में कितना ब्याज देना होगा?

अगर आप Tata Tiago को लोन पर खरीदते हैं, तो 5 साल में आपको करीब ₹1.40 लाख रुपये ब्याज के तौर पर देना होगा। ऐसे में कुल मिलाकर यह कार आपको 5 साल बाद ₹7 लाख के आसपास पड़ सकती है।

Tata Tiago के इंजन और माइलेज

Tata Tiago में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और साथ ही CNG का भी ऑप्शन है। इस कार को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों में बेचा जाता है। पेट्रोल मोड में इसका माइलेज 20.09 Kmpl तक है, जबकि CNG मोड में यह 28 Km/kg तक का माइलेज देती है। इस माइलेज के साथ, यह कार आपके रोज़मर्रा के सफर में काफी किफायती साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े:
Tata Curvv EV Tata Curvv EV को खरीदना हुआ आसान, मात्र ₹1 लाख 90 हजार के डाउन पेमेंट पर लाएं घर

क्यों खरीदें Tata Tiago?

अगर आप एक बजट में सस्ती, किफायती और माइलेज वाली कार की तलाश में हैं, तो Tata Tiago आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसकी शुरुआत कीमत, EMI ऑप्शन और अच्छे माइलेज के साथ यह आपके बजट में फिट हो सकती है। इसके अलावा, इसके अच्छे सेफ्टी फीचर्स और टिकाऊ इंजन इसे हर रोज़ इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top